#Political

करनाल में वकीलों ने किया कांग्रेस उपाध्यक्ष जोगिंद्र वाल्मीकि का अभिनंदन

करनाल, अभी अभी। जिला करनाल कांग्रेस कमेटी शहरी के नवनियुक्त उपप्रधान जोगिंद्र वाल्मीकि का वकीलों की ओर से अभिनंदन किया। वकीलों के चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में उनको पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। वकीलों ने जोगिंद्र वाल्मीकि का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जोगिंद्र वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन गठित होने से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। बीते रोज देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में जिला प्रधानों के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं के परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। राहुल गांधी ही देश के सबसे मिलनसार नेता हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में उन्हें जिला उपप्रधान की जिम्मेवारी मिली है। वह इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। जनता की आवाज को उठाया जाएगा। कांग्रेस की नीतियां हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर आनंद चौहान एडवोकेट, मलखान सिंह एडवोकेट, राज किरण सहगल, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव, राकेश पाल एडवोकेट, साहिल मसीह एडवोकेट, पुनीत ग्रोवर एडवोकेट, दीपक गंजोगढ़ी, बलविंदर सिंह व प्रवेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *