#Political

कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोगिंद्र वाल्मीकि का किया अभिनंदन

करनाल, अभी अभी। जिला करनाल कांग्रेस कमेटी शहरी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोगिंद्र वाल्मीकि का कांग्रेस सेवादल की ओर से अभिनंदन किया गया। सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बांसो गेट स्थित जोगिंद्र वाल्मीकि के निवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। उनका मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस मौके पर जोगिंद्र वाल्मीकि ने अपनी नियुक्ति के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा व करनाल जिला प्रधान पराग गाबा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र हितेषी पार्टी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज को उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। करनाल में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। जोगिंद्र वाल्मीकि करनाल कांगे्रस कमेटी की समस्त टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन करने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नू, प्रदेश सचिव ईशम सिंह, सचिव बलजीत चौहान, ललित कुमार, सम्मी खौड़े , कांग्रेस के जिला सचिव भारत ढिल्लों व सुशील कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *