डा. अंकुर कंसल बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के करनाल इकाई प्रधान
करनाल, अभी अभी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की करनाल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। एक निजी बैंक्वेट हॉल में हुई मीटिंग में विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान पद की जिम्मेवारी डा. अंकुर कंसल को मिली। डा. नीतिन तनेजा को सचिव तथा डा. दिव्या गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीटिंग में उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान डा. अंकुर कंसल ने कहा कि जिस यकीन के साथ सदस्यों ने उन्हें जिम्मेवारी सौंपी उस पर वह खरा उतरेंगे। एसोसिएशन की मजबूती के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) भारत में मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा संगठन है। समय-समय पर स्थानीय स्तर पर दंत चिकित्सा सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। डा. अंकुर ने कहा कि एसोसिएशन वैज्ञानिक दंत चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर जैसे तंबाकू छोडऩा और कैंसर की रोकथाम को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं। डा. नीतिन तनेजा और डा. दिव्या गुप्ता ने कहा कि आईडीए की गाइडलाइन के अनुसार भविष्य में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. नीतेश जैन, डा. वीके शर्मा, डा. अनूप जैन, डा. एसके गोयल, डा. गौरव ठाकुर, डा. विपुल भाटिया, डा. प्रीति, डा. मुक्ति कंसल व डा. जेपी मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































