करनाल में सोने की लूट का पर्दाफाश… विदेश में बैठे जीजा की मदद से प्रिंस ने हायर किए थे बदमाश
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। करनाल के सेक्टर-16 में तीन जनवरी को एक ज्वेलर से हुई करोड़ों रुपए के सोने और नगदी की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात की प्लॉनिंग प्रिंस शर्मा ने की थी। जिस सर्राफा व्यापारी से लूट की गई थी, उसके नजदीक वाली दुकान में ही प्रिंस काम करता है। पहले प्रिंस ने अपने साथ ही काम करने वाले दिनेश शर्मा को पैसे का लालच देकर अपने साथ मिलाया। प्रिंस शर्मा ने पुर्तगाल में बैठे अपने जीजा विजय से संपर्क किया और लूट की प्लॉलिंग बताई। इस पर जीजा ने व्टसऐप के जरिए प्रिंस को एक बदमाश का नंबर भेजा। प्रिंस ने प्रवीण गुर्जर से संपर्क किया और वारदात के दिन तीन जनवरी की दोपहर को ही प्रवीण गुर्जर अपने एक साथी प्रतीक के साथ करनाल पहुंच गया। इस वारदात में दिनेश शर्मा मुखबर की भूमिका में रहा। जैस ही रात को आदिक पाटिल अपने साले के साथ सेक्टर 16 में जा रहा था, प्रतीक और प्रवीण गुर्जर ने उन पर हमला कर दिया। आदिक पाटिल को सिर में काफी चोट मारी गई। इस दौरान प्रिंस मौके पर ही मौजूद था। घटना स्थल से पहले प्रतीक फरार हुआ और उसके बाद प्रवीण भी चला गया। प्रिंस भी मौका पाकर फरार हो गया।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रिंस शर्मा और दिनेश शर्मा वासी जुंडला गेट करनाल तथा प्रवीण वासी नारायणगढ़ और प्रतीक वासी अंबाला शामिल हैं। चारों आरोपियों से दो लाख रुपए और लगभग 1240 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है। वारदात में प्रयोग की एक एक्टिवा और एक बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। लगभग 10 लाख रुपए नगदी की लूट की गई थी। इसकी रिकवरी जल्द ही की जाएगी। पुलिस अदालत से आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मांगेगी और गहन पूछताछ करके आगे की जांच की जाएगी।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































