18 जनवरी को अंबाला छावनी में न्याय मार्च निकालेेंगे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी
करनाल बस स्टैंड पर हुई हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की मीटिंग
करनाल, अभी अभी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार करनाल डिपो में मीटिंग करनाल डिपो के सभी यूनियन के प्रधानों ने की अध्यक्षता में की गई। संचालन कृपाल लाडी ने किया। गेट मीटिंग में शामिल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घनघस, जगदीप लाठर, वीरेंद्र सिंगरोह, अशोक खोखर व संजीव कुमार ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार छात्र, छात्राओं एवं आम व्यक्ति की पसंद सुरक्षित एवं सस्ती परिवहन सेवा का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हवाले कर रही हैं। योजना की ठेके की इलेक्ट्रिक बसों व ठेके की किलोमीटर स्किम की बसों को रोडवेज विभाग में बिना मांग के लगातार शामिल किया जा रहा। योजना की ठेके की बसों से रोड़वेज विभाग को घाटा हो रहा हैं। दूसरी ओर मंत्री एवं विधायक अपने अपने विधानसभा के हर गांव में सरकारी बसों चलवाने के आदेश रोडवेज़ अधिकारियों दिए जा रहे हैं। रोडवेज विभाग के पास सभी गांवों में सरकारी बस भेजने के लिए पर्याप्त बसे नही हैं। रोडवेज विभाग में चालक,परिचालकों की बहुत कमी हैं। बसों की मरमत करने के लिए कर्मचारी ना के बराबर रहे गए हैं।चालक, परिचालकों की कमी एवम बसों मरमत समय पर न होने के कारण बसे खड़ी रहती हैं।रोड़वेज विभाग में आज हजारों पद खाली पड़े हैं।आम जनता को परिवहन सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा हैं। प्रदेश की जनसंख्या के आधर पर सरकार नई सरकारी बसों को खरीदकर रोड़वेज बेड़े में शामिल करे।जिससे हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा।आज रोड़वेज विभाग में चालक,परिचालकों व कर्मशाला के कर्मचारियों की कमी होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम बोझ बहुत बढ़ गया हैं। कर्मचारियों का शारीरिक एवम मानशिक उत्पीडऩ किया जा रहा हैं। आम जनता की विपरीत परिस्थितियों में दिन रात सेवा करने वाले रोड़वेज कर्मचारियों की अनेक समस्याओं व मांगो को सरकार जायज मानकर यूनियन नेताओ से समझौता तो लगातार कर रही है। उन जायज मांगो को लागू नही कर रही हैं।जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। अगर सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही किया तो प्रदेश भर के सभी डिपुयो के रोडवेज कर्मचारी 18 जनवरी को अम्बाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालेंगे ओर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर कृपाल लाड़ी सुरेश कश्यप विनोद एंगेज मनोज हरीश , स्पॉटर सिंह बेंत सिंह आजाद अशोक आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे
ये हैं प्रमुख मांंगें
कर्मचारियों की मुख्य मांगो में धुंध, बारिश एंम कोरोना काल जैसे विपरीत समय मे जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए। ऑनलाइन तबादला नीति के स्थान विभाग एवम कर्मचारी हित की आपसी तबादला नीति को पुन: अपनाया जाए। चालकों परिचालक,लिपिक,स्टोर किपर,कैशियर के पद का पे ग्रे बढ़ाया जाए। देय अर्जित अवकाश कटौती पत्र को वापिस लेकर पूर्व की तरह देय अर्जित अवकाश दिए जाए। 2002 के चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए एवम पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।सभी प्रकार की पूर्ण प्रकिया करने वाले 2016 के चालको को पक्का किया जाए। अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके चालको को प्रमोशन दी जाए। वंचित 2008 के परिचालकों को उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के 2018 के ग्रुप द के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बहार करके तकनीकी पदो पर प्रमोशन दी जाए।जुत्ता भत्ता,शिक्षा भत्ता, वर्दी भत्ता महंगाई अनुसार बढ़ाया जाए। दादरी डिपो के 52 हेल्परो सहित सभी प्रकार के का कच्चे कर्मचारियों की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। कोरोना समय मे खड़ी ठेके की बसों को पेमेन्ट करने के आदेश रद्द करने पूरे मामले की जांच की जाए।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































