#Protest

बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार : करनाल में विहिप और बजरंग दल ने फूंका युसूफ का पुतला

करनाल, अभी अभी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में करनाल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। श्री दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर देवीलाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक दोनों संगठनों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां बांगलादेश के प्रधानमंत्री युसूफ का पुतला फूंका गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक लांबा और बजरंग दल के जिला प्रधान संदीप राणा ने कहा कि बांगलादेश में हिंदुओं को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इस देश में हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि देश से बंगलादेश के लोगों को बाहर निकाला जाए। रोहिंगा मुसलमानों पर भी यही कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही करनाल डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें मांग की जाएगी कि करनाल जिला से बांगलादेशियों और रोहिंगा मुसलमानों को बाहर निकाला जाए। प्रदर्शन में बलिंद्र भोला, शिव कुमार राणा, सोनू, अरविंद, शिवम व अक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *