#Political

हरियाणा से लाखों युवा वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होंगे : सोमिल संधू

करनाल, अभी अभी। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सोमिल संधू ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली लोकतंत्र बचाने की दिशा में एक बड़ा आगाज होगी। रैली के जरिए देश की जनता को जागरूक किया जाएगा कि भाजपा किस तरह सरकारी तंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन भाजपा निष्पक्ष जांच से भाग रही है। यह रैली ऐतिहासिक होगी और पूरे देश को संदेश देगी कि भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही थोपने की कोशिश कर रही है। रैली को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमिल संधू ने कहा कि हरियाणा प्रदेश से लाखों युवा महारैली में शामिल होंगे। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए देश के सभी नागरिक उत्साहित हैं। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ने वोट चोरी करके ही केंद्र व राज्यों में सरकारें बनाई हैं। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर एसआईआर की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए वोट चोरी रोकने का काम करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *