#Sports

विनेश फोगाट ने सन्यास वापस लिया, 2028 ओलंपिक में खेलेंगी

दिल्ली, अभी अभी। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में वापसी का ऐलान कर दिया है। 31 वर्षीय विनेश ने 2028 में होने वाले लॉस लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलने की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी। तीन बार की ओलंपियन रह चुकीं विनेश फोगाट ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल से ठीक एक रात पहले विनेश फोगाट को ओवरवेट पाए जाने पर डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था, जिसके बाद गोल्ड मेडल बाउट में उतर तक नहीं पाई थी। 50 किलोग्राम वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण वह अयोग्य घोषित हो गई थी। विनेश ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया था. गुस्से में आकर उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *