#Social

करनाल में प्रजापति धर्मशाला निर्माण के लिए मंत्री रणबीर गंगवा ने सौंपा 11 लाख का चैक

करनाल, अभी अभी। सेक्टर चार में प्रजापति समाज की धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। धर्मशाला के भव्य निर्माण के लिए हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने 11 लाख रुपए की अनुदान राशि का चैक धर्मशाला की प्रबंधन समिति को सौंपा। बीती 13 जुलाई को गुरु दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह में मंत्री ने हर संभव सहायता का वादा किया था। एसडीओ धर्मवीर आर्य, राममेहर ठेकेदार व धर्मशाला के अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री रणबीर गंगवा व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी महापुरुषों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाजों की धर्मशालाएं बनाने में सरकार आर्थिक सहयोग कर रही है। प्रजापति समाज की करनाल में भव्य धर्मशाला बनाई जाएगी। मंत्री ने अधिक से अधिक सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों व कमेरे वर्ग की सुध लेने वाली सरकार है। सीएम नायब सिंह सैनी हर वर्ग के विकास की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। सर्व समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम सरकार ने कियाय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल में प्रजापति धर्मशाला के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, विधायक राम कुमार कश्यप, भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा किसान सेल चेयरमैन विनोद राणा, एसडीओ धर्मवीर आर्य, राममेहर ठेकेदार, कृष्ण उपलानी, साहिल, मोहित चौगामा, अमन चौगामा, मुकेश काछवा, सुनेहरा राम, बलबीर प्रधान, हरिचंद प्रबंधक, कैशियर नाथीराम, मंगतराम, बीपीएचओ महासचिव विनोद, सचिन प्योंत व मनीत रोडिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *