#Social

सबसे अच्छा मित्र वही है जो आपकी कृतज्ञता मानता है : पुंडरीक गोस्वामी

करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गुरुवार को सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि धार्मिक रूप से और सामाजिक दृष्टि से ईश्वर की कथाएं भारत के भविष्य को, विश्व के भविष्य को स्वस्थ करती हैं। पूर्वजों को मुक्ति देती है, वर्तमान को भक्ति देती है और भविष्य को शक्ति देती हैं। सांस्कृतिक सामर्थ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन से आकर जो पस्त हो गया समझो वह वृंदावन से नहीं आया, वृंदावन से आकर जो मस्त हो गया है, वही सही मायने में वृंदावन से आया है। जीवन में हमेशा लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें, भटकने से कामयाबी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा मित्र वही है जो आपकी कृतज्ञता मानता है। इसलिए राम जी ने पहले सुग्रीव को कृतज्ञ बनाया और फिर मित्र बनाया। उन्होंने कहा कि संत के प्रति व्यवहारिक संबंध नहीं बनाने चाहिएं, संत के प्रति सदा गुरु और गोविंद का ही संबंध पर्याप्त है। एक संत की मां का नाम ‘सत्य’ को मानना और समझना चाहिए और पिता का नाम ‘ज्ञान’ मानना चाहिए। जैसे पिता बालक का पोषण करता है वैसे ही ज्ञान संत का पोषण करता है। कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार विवाह ब्रह्म मुहूर्त में, दोपहर में अभिजीत मुहुर्त में और संध्या के समय करना चाहिए। यही हमारे परंपराएं भी हैं। सभी क्रियाओं को समयानुसार करना चाहिए। उन्होंने समय का महत्व समझाते हुए कहा कि हर साधन समय के अनुरूप अच्छा लगता है। गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्ला से मनाया गया। हजारों लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देकर खुशियां मनाई। अंकुर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर युगल बंसल, योगित गुप्ता, गौरव गुप्ता, साहिल गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, विकास सिंगला, सौरभ गुप्ता, सार्थक मित्तल, अमित मित्तल, विपिन गर्ग, हरीश गोयल, विकास सिंगला, प्रणव गुप्ता, अक्षत गुप्ता, रजत गर्ग, सुमित गुप्ता, कर्ण बंसल, आकाश गुप्ता, भाविक बंसल, अनुभव बंसल, अनमोल मित्तल व गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *