आहार की शुद्धि और ग्रंथों के अध्ययन की तरफ ध्यान दें सनातनधर्मी : पुण्डरीक गोस्वामी
करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। उत्सव के तीसरे दिन सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल विषय उज्जवल धर्म को प्रकाशित करना है। मंदिर जाने वाला धार्मिक है यह जरूरी नहीं, परंतु मंदिर में सभी को जाना चाहिए। शास्त्रों में धर्म शब्द के 10 गुण कहे गए हैं। धार्मिक व्यक्ति का सबसे पहला लक्षण होता है कि उसमें धैर्य होता है। जिसमें पेशनस नहीं होता वह पेशेंट हो जाता है। हैरानी की बात है कि लोग मंदिरों में भी धैर्य नहीं रखते। भगवान की दृष्टि में सब बराबर हैं। उन्होंने कहा कि धर्म उसे नहीं कहते जो चमत्कार दिखाता है बल्कि धर्म उसको कहते हैं जो समझदार बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी धर्म के प्रति उत्साहित है। युवाओं ने कथा सुननी शुरू की हैं। कीर्तन करते हैं, मंदिरों में जाना शुरू किया है यह हर्ष की बात है। श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने सनातन धर्मियों से आह्वान किया कि आहार की शुद्धि और ग्रंथों के अध्ययन की तरफ ध्यान दें। सात्विक व्यवस्था से भोजन व अन्य वस्तुएं बनाने वालों के लिए ओम (ऊँ) सर्टिफिकेशन शुरू होना चाहिए। यह बात सरकार तक पहुंचनी चाहिए। करनाल से इसकी शुरूआत हो बहुत अच्छा संदेश जाएगा। ओम सर्टिफाइड वस्तुओं का प्रयोग करें और लोकल एवं वोकल वस्तु को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्थाई तृप्ति ही मुक्ति है सदा के लिए जो तृप्त हो जाए वो मुक्त है। उन्होंने कहा कि तृप्ति संतुष्टि देती है और अतृप्ति दुख लेकर आती है। तृप्त व्यक्ति किसी भी क्षण अतृप्त हो सकता है। मुक्त होने वाले व्यक्ति के अपृतप्त होने की संभावना समाप्त हो जाती है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से केवल गए हुए ही मुक्त नहीं होते, जो वर्तमान में उपस्थित है वो श्री राधा रमन के भक्त हो जाते हैं। आने वाली पीढ़ी संस्कारों की दृष्टि से स्वस्थ हो जाती है। इस मौके पर गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी श्रद्धालुओं को आर्शीवचन देने पहुंंचे। अंकुर गुप्ता ने बताया गया कि कथा का आयोजन 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गौरव गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, हरीश गोयल, शोभित गुप्ता, आशीष गुप्ता, अंकुर गुप्ता, प्रणव गुप्ता, मोहित गुप्ता, अक्षत गुप्ता, पवन सिंगला, मनीष बंसल, सौरभ गुप्ता, रजत गर्ग, निखिल जिंदल, सर्वेश गोयल, महेश सिंगला, रिभव बंसल, साहिल गुप्ता, कर्ण बंसल व गौरव गोयल, आकाश गुप्ता, अनमोल मित्तल, अतुल जैन, पंकुल गुप्ता, निखिल जिंदल व रोहित गर्ग, आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































