#Political

‘राहुल गांधी’…नाच न जाने आंगन टेड़ा!

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी और सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। रविवार को करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि भगवंत मान अपनी लोकतंात्रिक मर्यादाएं भूल रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस प्रकार टिप्पणियां कर रहे हैं, जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जनता कभी अपने लोकप्रिय नेता के खिलाफ इस प्रकार की भाषा नहीं सुन सकती। राहुल गांधी से संबंधित सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नाच न जाने आंगन टेड़ा। राहुल अपनी पार्टी को स्टैंड नहीं कर पा रहे। कांग्रेस को चुनाव लड़वाने में वह सक्षम नहीं है। बिहार में चुनाव होने वाले हैं और राहुल गांधी के लिए वहां अंगूर खट्टे साबित होंगे। बिहार में भाजपा नीतिश कुमार के साथ मिलकर बंपर जीत दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मार्ट मिशन 31 मार्च 2025 तक समाप्त हो चुका है। पेंडिग कार्य आगामी समय में पूरे करवाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिजली खपत के मुताबिक ही विभाग की ओर से बिल भेजे जा रहे हैं। गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है, इसलिए बिल भी ज्यादा आते हैं। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं से सीधा संपर्क करने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव आयोग समय-समय पर मतदाता सूची रिवाइज और अपडेट करता है। बिहार में चुनाव आयोग को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई होगी, इसलिए वोटर से सीधा संपर्क करने की जरूरत पड़ी है। गलत वोट काटे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने करनाल शहर को स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। कर्ण कमल कार्यालय में पहुंचने पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, विधायक योगिंद्र राणा, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल, उमेश परोचा व विशेष वर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *