मनोज रावल को मिली दिल्ली कांग्रेस इंटेक सचिव की जिम्मेवारी
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। करनाल के कोहंड गांव निवासी मनोज रावल को दिल्ली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। मनोज को दिल्ली स्टेट इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) का सचिव नियुक्त किया गया है। दिल्ली प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनकी नियुक्ति की है। बता दें कि मनोज रावल मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित के प्राध्यापक हैं। वह मूल रूप से करनाल जिला के कोहंड गांव के रहने वाले हैं। वह इससे पहले सेंट स्टीफन महाविधालय में एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पूर्ववर्ती अनुभव तथा पार्टी के नीतियों एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के मुद्दे को निर्भीक आवाज उठाते देख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इंटेक चेयरमैन प्रो. पंकज गर्ग की अध्यक्षता में यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय नीतियों को प्रसार करना इनका लक्ष्य हैं। अपनी नियुक्ति पर मनोज रावल ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव व इंटेक चेयरमैन प्रो. पंकज गर्ग सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इंटेक के उद्देश्य को पूरा करने के लिए वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। मनोज रावल को बड़ी जिम्मेवारी मिलने पर करनाल जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































