जितेंद्र पोपड़ा बने करनाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष
श्री गणेश मंदिर असंध में हुई हरियाणा ब्राह्मण सभा की मीटिंग
असंध, अभी अभी। हरियाणा ब्राह्मण सभा की मीटिंग श्री गणेश मंदिर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित उड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष शेरा पंडित सालवन और सतीश शर्मा ने शिरकत की। प्रदेश में ब्राह्मण समाज को अग्रसर करने पर विचार विमर्श किया गया। सभा और ब्राह्मण समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे जितेंद्र वत्स पोपड़ा को करनाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने जितेंद्र वत्स को फूल मालाएं डालकर और पगड़ी पहनाकर बधाइयां दीं। अपनी नियुक्ति पर जितेंद्र वत्स ने कहा कि वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ सभा के लिए काम करेंगे। हरियाणा ब्राह्मण सभा के उद्देश्य को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित उड़ाना ने कहा कि सर्व समाज और देश के विकास में ब्राह्मण समाज का अमूल्य योगदान रहा है। भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ब्राह्मण समाज निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्य करता आ रहा है। राजनीति में ब्राह्मण समाज की भागीदारी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। सभी को मिलजुल कर इसके लिए कार्य करने होंगे। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित उड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष शेरा पंडित सालवन, सतीश, कानूनी सलाहकार चिराग, सचिव उपेंद्र, महासचिव अंकुर, प्रवक्ता पुरुषोत्तम, संगठन मंत्री अमित अत्री, सदस्य संजीव शर्मा, जोनी सरपंच, कीर्ति शर्मा, राहुल मुआना, मदन मास्टर, देवी प्रसन्न, नारायणा शर्मा, संजीव कौशिक, त्रिलोकीनाथ, सूरजभान, कृष्ण शर्मा, अशोक शर्मा, संदीप वत्स, पंकज शर्मा, प्रभु शर्मा, राजेंद्र शास्त्री, दीप, बल्लु शर्मा, सतु शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजिंद्र, मनीष शर्मा, राकेश शर्मा, सोनू शर्मा, पवन, राधेश्याम व पुनीत अत्रे आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































