#Political

मोहन लोधी को कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाए जाने पर जताई खुशी

करनाल, अभी अभी। भारतीय जनता पार्टी के करनाल शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी को सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्हें करनाल जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाया गया है। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल करनाल ने मोहन लोधी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, करनाल विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेणु बाला गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। मंडल के सदस्य पंकिल गोयल ने कहा कि मोहन लोधी राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। वह कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। उनके कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनने से जनता को लाभ मिलेगा। हर माह होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं को उठाकर उनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। मंडल सदस्य सचिन गुप्ता, अजीत जैन और अजय सैनी ने भी मोहन लोधी को बधाई दी और सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *