#Social

अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए बालटाल में भंडारा लगाएगा करनाल का ऊँ श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल

करनाल, अभी अभी। ऊँ श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल करनाल की ओर से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए बालटाल में हर वर्ष भंडारा लगाया जाता है। इस वर्ष अमरनाथ में 28वां भंडारा लगाने के लिए खाद्य सामग्री के पहले ट्रक को सोमवार को रवाना किया गया। श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट से शलील गहलोत, मोहर सिंह राणा, टिंकू संधू व बिट्टू बंसल ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल के प्रधान मुरलीधर शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा कार्य संभव हो पाता है। मंडल के सभी सदस्य बालटाल में लगने वाले भंडारे में सेवा करने के लिए जाते हैं। सभी सदस्यों की डयुटियां लगा दी गई हैं। सनातन धर्म में कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अमरनाथ में पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए भंडारे में सभी प्रकार का भोजन परोसा जाता है। श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था भी की जाती है। शिव भक्तों को मेडिकल सुविधा देने का प्रयास भी ऊँ श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल की ओर से किया जाता है। इस अवसर पर सागर संधू, पंडित मुरलीधर शर्मा, डा. डी.डी. खुराना, सुरेंद्र नाथ गाबा, पुजारी आहूजा, सुभाष अरोड़ा, संजीव गिरधर, रामा मदान, रामपाल, राजेंद्र विज, चिराग अरोड़ा, प्रवीण सचदेवा, राजीव शर्मा, गुलशन सतीजा, हरविंद्र मेहता, दीपक दुआ, नरेश मेहता, मोनू संधू, शशि, मोहित, विजय गिरधर, बंसी वधवा, रमेश मिड्ढा व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *