#Social

पुकार वक्त की : बच्चों ने पिकनिक पर की खूब मस्ती

करनाल, अभी अभी। जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही पुकार वक्त की संस्था द्वारा बच्चों को पिकनिक पर कर्ण लेक का भ्रमण करवाया गया। संस्था की संचालिका कीर्ति गुप्ता लगभग 50 बच्चों को लेकर कर्ण लेक पहुंची। यहां बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इन बच्चों ने नाच गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी बच्चे ने कविता पाठ किया तो किसी ने चुटकुले सुनाए। बोटिंग का आनंद भी लिया और 12 डी सिनेमा में शार्ट मूवीज देखी। कीर्ति गुप्ता बताती हैं कि अब तक 200 से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा चुका है। काफी बच्चों को स्कूल में पढ़ाने में मदद की जा रही है। उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ पुकार वक्त की संस्था की शुरूआत की थी। लोगों का सहयोग भी मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। अगर कोई जरूरतमंद बच्चा है तो पुकार वक्त की संस्था निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। उनका प्रयास आगे भी यही रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *