इनेलो की करनाल जिला कार्यकारिणी गठित, 8 उपाध्यक्ष बनाए
करनाल, अभी अभी। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी करनाल ने आज जिला कार्यालय में बैठक कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा से सलाह मशवरा कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ने की। प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए जिला कार्यकारिणी में सर्वश्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमशेर सिंह सिंधड़, उपाध्यक्ष करनैल सिंह लाठर, प्रेम राणा, रणदीप मान, विक्रम नंबरदार, कृष्ण मलिक, देसराज काम्बोज, महेन्द्र मान, नसीब सिंह, प्रधान महासचिव भूपेन्द्र शर्मा, महासचिव जगबीर गोयत, सरदार जोगा सिंह, सरदार जगतार सिंह, रामधारी प्रजापत, कृपाल सिंह, राजेश बतान, हुकम सिंह फौर, गोपाल सिंह राणा, संगठन सचिव दलजीत सिंह गोपी, प्रहलाद चहल, सचिव सुखराम पाल, मामू राम बडसालू, विशाल मान, महेन्द्र सैनी, ओम प्रकाश कश्यप, सरदार बेअंत सिंह, सरदार दलविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश अनमोल, कार्यालय सचिव अरुण बाल्मीकि व मीडिया प्रभारी गौरव कुटेल को बनाया गया।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना इंडियन नेशनल लोकदल की परम्परा है जिसको इंडियन नेशनल लोकदल प्राथमिकता के आधार पर लेती है। आज समस्त कार्यकारिणी का पगड़ी पहनाकर सम्मान करना मेरा कर्तव्य है क्योंकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी मजबूत होती है, सरकार बनाती है तो हमें आज पगड़ी का सम्मान करते हुए जगत ताऊ देवी लाल व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर पार्टी को मजबूत करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन नेशनल लोकदल के हाथों को मजबूत कर प्रदेश की बागड़ोर को उनके हाथों में सौंपना है। इस अवसर पर जन दूसरे दलों को छोडकऱ इंडियन नेशनल लोकदल को अपना भविष्य मानकर ज्वाईंन कर रहे हैं आज आपके बीच में आप पार्टी के युवा के उपाध्यक्ष भाई प्रवीन पाल ने आप पार्टी को छोडकऱ इनेलो में आस्था जताई, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं निखिल राणा, रवि कुमार, श्रीकांत, सुखबीर कलामपुरा ने भी भाजपा को अलविदा कर इनेलो का दामन थामा।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा, राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सन्धू, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, प्रदेश महासचिव रामकुमार ऐबला, प्रदेश अध्यक्ष किसान सेल फूल सिंह मंजूरा, मननिन्द्र राणा, भरत मंढाण, मेहर सिंह जुण्डला, सरदार भगवंत सन्धू, सुमेर काछवा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज काम्बोज, राजेश सिंगला, एडवोकेट रविन्द्र मान, कंवर बुटाना, नरेश सांभली, बलवान बाल्मीकि, मुकेश ग्रोवर, कुलदीप कैमला, सुलतान कैमला व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































