छठ पर्व सेवा समिति मंडल ने किया भाजपा जिला प्रधान का अभिनंदन

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान प्रवीण लाठर का अभिनंदन किया गया। सूर्य मंदिर के पदाधिकारी व सदस्य कर्ण कमल कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधान सुरेश कुमार यादव ने मंडल की ओर से प्रवीण लाठर को पुष्प गुच्छ भेंट किया। लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर ने मंडल के सभी लोगों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकारों के शासन में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थानों का विकास करने में योगदान दिया जा रहा है। कर्ण की नगरी धार्मिक प्रवृति के लोगों की नगरी है। सूर्य मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। धार्मिक आयोजनों में हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने मंदिर और मंडल की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, शत्रोघन राय, राम सागर राय, राम विलास, राम दयाल, अरविंद यादव, भूषण राय, भोला राय, मुंशी राय, नागेंद्र महतो, सिकंदर महतो, नंद किशोर गुप्ता, शंकर गुप्ता, रोहित कुमार, अशोक यादव, अरविंद यादव, बबलू सिंह, दिवाकर महतो, दिलीप महतो, राजेश्वर राय, राम सागर, राम सोगारथ, घनश्याम, रणजीत, सतनारायण, वशिष्ठ पंडित व दीपक पंडित आदि मौजूद रहे।