अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने खेली होली

करनाल, अभी अभी। भारत विकास परिषद माधव परिवार करनाल की महिला विंग की ओर से संत कबीर पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा पब्लिक स्कूल में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही किन्नर अदिति शर्मा तथा सुभद्रा वृद्ध आश्रम का संचालन कर रही नीलू को डा. सुचेता गुप्ता और डा. सरिता ठाकुर ने स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर माधव परिवार की महिला प्रमुख परिणीता कपूर ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है। सभी महिला सदस्यो ने इस पर विस्तार से चर्चा की और अपने अपने विचार रखे। इस दौरान होली पर्व भी मनाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाए। होली के गीत गाए गए। भगवान श्री राधा कृष्ण को समर्पित भजन गा कर सबके मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर संतोष बक्शी, अनिता राजपाल, कविता चोपडा, सुप्रिती बिंद्रा, जसहुबा आहुजा, प्रतिभा बंसल, शशी सिंगल, अंजू कपूर, दीपाली गोयल, गोरी दत्ता व विनू सहगल आदि मौजूद रहे।