#Social

कर्ण नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव

1 से 10 मार्च तक श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से किया जाएगा संकीर्तन का आयोजन
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। एक से 10 मार्च तक प्रतिदिन श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में संकीर्तन होगा। संकीर्तन का समय शाम छह बजे से रात्रि 10.30 बजे तक रखा गया है। करनाल और हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों से भजन गायकों को फाल्गुण महोत्सव मेें आमंत्रित किया गया है। लगभग 45 गायक श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करें। मंदिर को भव्य रूप में सजाया जाएगा। यह जानकारी श्याम सेवक अंशुल गर्ग और जतिन सिंगला ने दी। उन्होंने कहा कि श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य और अन्य श्याम प्रेमी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। श्याम प्रेमियों की टोलियां गली-गली, घर-घर जाकर फाल्गुण महोत्सव का न्यौता लोगों को दे रही हैं। उन्होंने बताया कि संकीर्तन के दौरान रोजाना भंडारा लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
श्याम बाबा को लगाए जाएंगे 56 भोग
संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा को 56 भोग लगाए जाएंगे। श्याम प्रेमी श्रद्धा अनुसार अपने घरों से व्यंजन बनाकर श्याम बाबा को भोग लगाने के लिए ला सकते हैं। श्याम बाबा के दरबार का शृंगार भव्य रूप में किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता सहित अन्य राज्यों से फूल मंगवाए गए हैं। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर मंदिर आएंगे। यह नजारा अदभुत होगा।
40 से ज्यादा गायक करेंगे श्याम बाबा का गुणगान
श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में 40 से ज्यादा गायकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें करनाल और हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के गायक भी शामिल हैं। इन गायकों में प्रमुख तौर पर रेखा सुरभि, हेमंत ललित, युवी चोपड़ा, हर्ष गोयल, सन्नी निझावन, विनय लाडला, ज्योति, तमन्ना, बिन्नी भैया, दिवाकर कौशिक, कमल नायक, सौरभ नोटियाल, गतिक सिंगला, अमित केशव, अनुज पारिख, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, बबीता अग्रवाल, सुभाष सांवरिया, दीक्षा वधवा, जतिन जिंदल, श्रवण राज, भारत उमेश, सलीम पर्चा, रवि राजन, कीर्तिनमान, पंकज हरियाणवी व परतोष शरण फकीरा शामिल हैं।
मीटिंग में ये श्याम सेवक रहे मौजूद
श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित मीटिंग में अंशुल गर्ग, अनुज सिंगला, अनिल गोयल, अजय सैनी, अजीत जैन, अरविंद कांबोज, अंश गोयल, अनिल सैनी, चंद्रप्रकाश, दीपक गोयल, गुरदयाल अग्रवाल, जतिन सिंगला, कर्ण बंसल, मनीष गर्ग, मोहन लोधी, मुकेश गर्ग, मुनीष गर्ग, नीतेश खेत्रपाल, नीतिन अरोड़ा, नीतिन सिंगला, निशू सैनी, पंकिल गोयल, राजेश सिंगला, राहुल भारद्वाज, राकेश गुप्ता, राजीव जैन, साहिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय, सचिन गुप्ता, सुदामा गर्ग, सुशील गर्ग, विनीत खेड़ा व विशाल गोयल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *