हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा सेक्टर 6

करनाल, अभी अभी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव प्रभात फेरी मंच की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 26 फरवरी तक अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभातफेरी पहुंचेगी। सोमवार को सेक्टर छह में श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत किया। हर हर महादेव के जयकारे लगाते लोग घरों से बाहर निकले। पालकी पर पुष्प वर्षा की गई। पालकी के साथ चलने वाले भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। सच्चे हृदय से भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। उसके पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी प्रेम सिंह के निवास से शुरू हुई और सेक्टर की परक्रिमा के बाद मुनीश के निवास पर विश्राम लिया गया। प्रभातफेरी में धर्मेंद्र चावला, सुनील मदान, सुरिंद्र पाल, प्रवीण सचदेवा, राजू भुटानी, राजू डोडा, ओमप्रकाश, मंजु बाला, राजेश कुमार, बाली भुटानी, योगेश कुमार, सुनैना मदान, ममता भुटानी, राम चुघ, मंजु बाला व अनिल छाबड़ा आदि शामिल रहे।