#Social

एचएसजीएमसी चुनाव : करनाल में कपूर कौर, गुरनाम सिंह लाडी, जगदीश सिंह झिंडा व पलविंद्र सिंह जीते

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि करनाल जिला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। करनाल जिला में बनाए गए वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी से कपूर कौर, वार्ड नंबर-17 निसिंग से गुरनाम सिंह लाडी, वार्ड नंबर-18 असंध से जगदीश सिंह झिंडा, वार्ड नंबर-19 करनाल से पलविंद्र सिंह ने जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी के नतीजे
– कपूर कौर को कुल 3043 वोट मिले।
– सुरेंद्र सिंह को कुल 2350 वोट मिले।
– जोगिंद्र सिंह को कुल 417 वोट मिले।
– नोटा पर कुल 16 वोट डाले गए।

वार्ड नंबर-17 निसिंग के नतीजे
– गुरनाम सिंह लाडी को कुल 5593 वोट मिले।
– पंजाब सिंह निसिंग को कुल 3865 वोट मिले।
– गगनदीप सिंह को कुल 516 वोट मिले।
– गुरजंट सिंह खालसा को 488 वोट मिले।
– अंग्रेज सिंह पन्नू को कुल 174 वोट मिले।
– गुरमीत सिंह को कुल 59 वोट मिले।
– नोटा पर कुल 21 वोट डाले गए।

वार्ड नंबर-18 असंध के नतीजे
– जगदीश सिंह झिंडा को 4216 वोट मिले।
– बलकार सिंह को 2275 वोट मिले।
– निरवैर सिंह को 1163 वोट मिले।
– सुखविंद्र सिंह को 620 वोट मिले।
– नोटा पर कुल 18 वोट डाले गए।

वार्ड नंबर-19 करनाल के नतीजे
– पलविंद्र सिंह को कुल 1835 वोट मिले।
– पलविंद्र सिंह रंबा को कुल 1724 वोट मिले।
– लखविंद्र सिंह को कुल 905 वोट मिले।
– भगवंत सिंह को कुल 211 वोट मिले।
– नोटा पर कुल 17 वोट डाले गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *