#Social

भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से करवाया पंचामृत स्नान

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में शिव स्तुति का पाठ किया गया। अलसुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद के साथ पंचामृत स्नान करवाया गया। हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। महिलाओं परिवारों की सुख समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांगी। पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। भोलेनाथ को फूलों से अदभुत रूप में सजाया गया। इसके बाद बाद पंचाक्षरी मंगलम का पाठ हुआ। इस मौके पर अनु खट्टर ने ऐसी कृपा करो, भोले मेरे हर जन्म में रहूं मैं तेरा चाहे कोई जन्म देना मुझको अपनी सेवा में रखना हमेशा मुझको भजन गाया। अर्चना ठक्कर ने क्यों इतनी देर लगाई मां तूने आने में मैया आ भी जा तू मेरे गरीब खाने में भजन गाया। शाम को मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, वेद दुआ, पवन धमीजा, अशोक मदान, शाम धमीजा, सतीश शर्मा, सुनैना मदान, चंद्र बत्रा, चंद्रकांता अरोड़ा, मुरारी बत्रा, संजीव ढींगरा, सीमा बंसल, सरोज दुआ, वेद दुआ, संतोष, सर्वेश, चरणजीत अरोड़ा व चंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *