हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड, लाहौल-स्पीति का ताबो माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और स्थानीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भीषण ठंड की चेतावनी दी है। आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी शिमला लगातार दूसरी रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।