#Political

हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव अधिकारी

चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण के साथ विचार-विमर्श के बाद की गई हैं। संगठनात्मक चुनाव के लिए डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागेंद्र शर्मा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी, अमरनाथ सौदा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी, बिजेंद्र नेहरा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी बनाया गया है। यह अधिकारी हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी ये अधिकारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *