एडिलेड में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास लय है: सुनील गावस्कर
ब्रिस्बेन: महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर का मानना है कि पिछले सप्ताह एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिली जीत की बदौलत ऑस्ट्रेलिया शनिवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में लय हासिल करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से हारने के बाद डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से जीत के साथ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-1 से बराबर कर ली।गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “भारतीय टीम ने पर्थ में जो लय हासिल की थी, वह 10 दिन के अंतराल में खो गई। अब लय ऑस्ट्रेलिया के पास है, क्योंकि उन्होंने यह टेस्ट मैच जीत लिया है।”







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































