#International News

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यहां एक समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद रैंक प्रदान की। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह सम्मान उन्हें उनकी सराहनीय सैन्य क्षमता और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। 1950 से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की एक अनूठी परंपरा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *