#Social

असम सरकार ने गोमांस पर लगाया बैन, गौकर्ण गऊ सेवा संस्था ने जताई खुशी

असम, एजेंसी। असम सरकार ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। असम सरकार के इस फैसले पर हरियाणा में गायों की सेवा और सुरक्षा के लिए काम कर रही गौकर्ण गऊ सेवा (रजिस्टर) संस्था करनाल ने खुशी जाहिर की है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष दिनेश गौकर्ण ने असम सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गायों को मां के रूप में पूजा जाता है। गोमांस पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाना चाहिए। गायों के प्रति आस्था जताते हुए असम सरकार ने प्रेरणादाई फैसला लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *