#Political

हरियाणा भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए

चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए सभी 22 जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। यमुनानगर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद गुरुग्राम और हिसार में दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। प्रदेश में सदस्यता अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। जारी सूची के अनुसार पंचकूला में फणींद्र नाथ शर्मा, अंबाला में कार्तिकेय शर्मा, यमुनानगर में कंवरपाल गुर्जर व मदन चौहान, कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी व असीम गोयल, कैथल में अशोक गुर्जर, करनाल में मनोहर लाल, पानीपत में अर्चना गुप्ता, सोनीपत में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व रविंद्र जागलान, जींद में जवाहर सैनी, रोहतक में अभिमन्यु, झज्जर में ओमप्रकाश धनखड़, सिरसा में सुभाष बराला, हिसार में कमल गुप्ता व सुरेंद्र पुनिया, फतेहाबाद में सुनीता दुग्गल व देवेंद्र बबली, भिवानी में किरण चौधरी, दादरी में धर्मबीर सिंह, रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव, महेंद्रगढ़ में शंकर, गुरुग्राम में सुधा यादव व महेश चौहान, नूंह में नसीम अहमद, पलवल में जगदीश नैयर व फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *