#Political

लाभ सिंह आर्य बने करनाल ब्लॉक के प्रधान

करनाल, अभी अभी। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा का ब्लॉक करनाल का चुनाव मानव सेवा संघ में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से लाभ सिंह आर्य को प्रधान चुना गया। इसके अलावा कश्मीरी लाल, अशोक ठाकुर को उप प्रधान, ताराचंद सैनी को सचिव, गिरधारी लाल को सह सचिव, कृष्ण सैनी को प्रेस सचिव, सुशील कुमार को कैशियर चुना गया। कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में शमशेर सिंह नरवाल, रोशन लाल गुप्ता, राज सिंह, साहब सिंह, डैली गेट हुकम सिंह राणा, फकीर चंद, ओमप्रकाश सिह मार, ओमप्रकाश माटा, तेलुराम व सोहकार सिंह को शामिल किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान मास्टर शेर सिंह ने रिटायर कर्मचारी संघ के कार्यों के प्रति निष्ठा रखने के लिए शपथ दिलवाई। इस अवसर पर धीरज रावत, मास्टर बलराज, सेवाराम बड़सर, कृपाल सिंह, राज पाल सिंह, सुल्तान सिंह, कर्मवीर शर्मा, उधम सिंह राठी व जय भगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *