करनाल में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करेगा कांग्रेस सेवादल

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल की करनाल इकाई मंगलवार यानि 29 अक्तूबर से महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करने का अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरूआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गंगा जल छिडक़ कर की जाएगी। कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे अभियान की शुरूआत होगी। देश के प्रति प्रेम का भाव रखने वाले लोग भी इस अभियान का हिस्सा होंगे।