दिल्ली में 1,300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों से 1,300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए हैं, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उनकी पहचान मनोज कुमार, संजय अत्री और विपिन कुमार के रूप में हुई है।अधिकारियों ने बताया कि मनोज कुमार कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से प्रतिबंधित पटाखे बेचने में शामिल था और अत्री पटाखे सप्लाई करता था।