राहुल-प्रियंका की हरियाणा में रथ यात्रा आज से

चंडीगढ़, अभी अभी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सोमवार से हरियाणा में चुनावी रथ यात्रा की शुरूआत करेंगे। नारायणगढ़ में जनसभा के बाद रथ यात्रा के जरिए अंबाला, यमुनानगर और कुुरुक्षेत्र की छह विधानसभाओं को कवर करेंगे। अंत में थानेसर में दोनों बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। रथ पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा भी साथ रहेंगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। इस वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। सुबह 10.30 बजे दोनों कांग्रेस नेता नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड में पहुंचेंगे। जनसभा के बाद 11.30 बजे यात्रा शुरू होगी और साढ़ौरा हलके में बिलासपुर रोड, मुलाना में दोसडक़ा, साहा में राजीव चौक, शाहाबाद में उधम सिंह चौक लाडवा में बाबैन चौक और पिपली चौक पर यात्रा का स्वागत होगा। शाम पांच बजे थानेसर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।