छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या

सुकमा। बस्तर के सुकमा में एक साथ पांच लोगों की हत्या की गई है। पूरी वारदात सुकमा के कोंटा में घटी है। पुलिस के मुताबिक जादू टोने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। हत्या के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। कोंटा के एतकल में यह घटना घटी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह को यह घटना हुई। सुकमा के कोंटा अंतर्गत एतकल गांव में पांच लोगों की हत्या हुई। जादू टोने के शक में लाठी डंडे से पीटकर एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारा गया। जानकारी लगने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।