#Social

गुरु में इतनी शक्ति होती है, जो भाग्य को भी बदल सकती है : खुशहाल दास

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के तीसरे दिन महाराज श्री खुशहाल दास जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि संतो के साथ लगोगे तुम्हारे साथ अच्छी बनेगी। गुरुओं द्वारा दिखाया गया मार्ग प्रभु की प्राप्ति में आसानी पैदा कर देता है। गुरु में इतनी शक्ति होती है जो भाग्य को भी बदल सकती है। गुरु जहर को अमृत बन सकता है। उन्होंने भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की नसीहत दी। भोजन करने से पहले भोग के रूप में मंत्र का जाप करने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि जीवन का हर पल खुशी से बिताओ। मस्त रहो, स्वस्थ रहो। महाराज श्री ने देवों के देव महादेव भोलेनाथ का अपने कर कमल से अभिषेक करके भोले बाबा को भव्य रूप से फूलों से सजाया। महाकाल का उज्जैन का रूप राम मंदिर में देखने को मिला। मुख्य यजमान के रूप में वीना सेठ परिवार सहित पहुंची। अनु. खट्टर ने हम दीवाने हो गए मस्ती में मस्ताने हो गए हम तो राम नाम के दीवाने हो गए भजन गाया। जगमोहन आनंद ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, नरेश तनेजा, कृष्ण लाल, नवीन संदूजा, सोम पोपली, पूर्ण अरोड़ा, अनिल छाबड़ा, पवन धमीजा, पूर्व प्रधान जगन बत्रा, अशोक मदान, मुरारी बत्रा, बलदेव राज, तरसेम गुप्ता, चंद्र अरोड़ा, पूनम मदान व डा. कृष्ण लाल डांग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *