सिंगापुर में लडक़ी से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में 52 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अपनी पहचान वाले एक परिवार की लडक़ी से छेड़छाड़ करने के आरोप में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। सिंगापुर में 14 साल से कम उम्र की लडक़ी से छेड़छाड़ करने पर अपराधी को पांच साल तक की जेल, जुर्माना, बेंत से पिटाई या ऐसी कोई भी सजा हो सकती है। व्यक्ति को बेंत मारने की सजा नहीं दी जा सकती थी, क्योंकि उसकी उम्र 50 साल से अधिक है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के अनुसार, व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उप लोक अभियोजक सूर्या प्रकाश ने अदालत को बताया कि उत्तरी सिंगापुर के सेम्बावांग में खेल के मैदान के पास व्यक्ति ने लडक़ी से छेड़छाड़ की थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब 13 वर्षीय लडक़ी अक्टूबर 2022 की एक शाम उसके साथ मोटरसाइकिल पर घूमने गई।