5 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त, दो गिरफ्तार

ठाणे : पुलिस ने नवी मुंबई में एक घर से 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त किया है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुरुवार को तलोजा के पेंढार गांव में यह कार्रवाई की। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “कुछ लोगों द्वारा अपने घर में प्रतिबंधित गुटखा रखे जाने की सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने आवासीय परिसर में छापा मारा और 5,40,850 रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया।”