#Crime

शिवाजी की मूर्ति ढहने के मामले में स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि पाटिल को गुरुवार देर रात हिरासत में लिया गया और आगे की जांच के लिए सिंधुदुर्ग पुलिस को सौंप दिया गया। सिंधुदुर्ग पुलिस के अनुसार, पाटिल को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *