#Political

कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला की कांग्रेस संदेश यात्रा कल करनाल में

करनाल, अभी अभी। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार भूपेंद्र लाठर ने कहा कि 20 अगस्त को करनाल में निकाली जाने वाली कांग्रेस संदेश यात्रा हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में एंट्री का बिगुल बजाएगी। उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर को होने वाले चुनाव जनता का भाजपा के प्रति आक्रोश और कांग्रेस के प्रति विश्वास देखने को मिलेगा। 4 अक्तूबर को नतीजे आते ही भाजपा की सत्ता से वापसी हो जाएगी। कांग्रेस की बहुमत से सरकार बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला व सांसद कुमारी शैलजा शामिल होंगे। वह नीलकंठ ढाबा पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा के जरिए कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी व कांगे्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विचारों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक जहां-जहां यह यात्रा निकाली गई है लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया है। इस यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। करनाल की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। 20 अगस्त को करनाल की सडक़ों पर हजारों लोग यात्रा में शामिल होकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे।
यात्रा कांबोज धर्मशाला रेलवे रोड से शुरू होगी। मुख्य बाजारों व चौक चौराहों से होते हुए शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक पर विश्राम लिया जाएगा। यहां भूपिंद्र लाठर की ओर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा को रणदीप सुरजेवाला व कुमारी शैलजा प्रमुख तौर पर संबोधित करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *