विदेश में करनाल के युवक की मौत

करनाल, अभी अभी। विदेश में भारत के एक और युवक की मौत हो गई। स्वीमिंग पुल में नहाते समय युवक डूब गया और बाद में उसकी मौत हो गई। युवक नोमित गोस्वामी करनाल का रहने वाला था। वह स्टडी विजा पर कनाडा गया था। पढ़ाई के साथ-साथ वह नौकरी भी कर रहा था। नोमित के पिता सुभाष से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को नोमित अपने दोस्त की पूल पार्टी में गया था। इस दौरान वह स्वीमिंग पुल में नहा रहा था। उसी समय यह हादसा हो गया। दोस्तों ने नोमित को बचाने की कोशिश की मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।