#News

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के पास गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। के नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 में भारत के विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया। वे 1966 से 1971 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *