करनाल से मनोहर लाल 2 लाख 32 हजार वोटों से जीते

दो बार करनाल से रह चुके हैं विधायक करनाल, 4 जून (देवेन्द्र गांधी) करनाल लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्सयमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 32 हजार 577 वोटों से हरा दिया है। मनोहर लाल को इस चुनाव में 7,39,285 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 5,06,708 वोट हासिल हुए हैं। बसपा तीसरे नंबर की पार्टी रही है। बसपा उम्मीदवार इंद्रसिंह को मात्र 32 हजार 508 वोट मिले हैं। एनसीपी की टिकट से चुनाव लड़ रहे मराठा वीरेंद्र वर्मा को महज 29, 151 वोट मिले हैं। जेजेपी के देवेंद्र कादियान को 11 हजार 467 वोट हासिल हुए हैं। इसके बाद मनोज बंसल को 4004 वोट मिले हैं। जबकि नोटा पर 3955 लोगों ने बटन दबाया है। इसके अलावा गुलशन कश्यप को 2994 वोट मिले हैं। अशोक कटारिया को 2904, हरजीतसिंह विर्क को 1866, सोनिया तंवर को 1851 वोट मिले हैं। मनीष को 1587, लीना कोहली को 1292, नितिन गहलोत को 1253 वोट मिले हैं। बलवानसिंह को 1188, विनीत चौधरी को 1020, रूपसिंह को 769, स्वामी अगिनवेश को 752, आजासिंह पूनिया को 705 और अशोक कुमार को 633 वोट मिले हैं। मनोहर लाल करनाल से दो बार भाजपा के विधायक चुने जा चुके हैं। वे लगातार दो बार हरियाणा के मुख्सयमंत्री भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने नाटकीय तरीके से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।