#Political

भाजपा अर्बन मंडल के शक्ति केंद्र पालक बने गौरव गोयल

करनाल, अभी अभी। भारतीय जनता पार्टी की करनाल जिला कार्यकारिणी में गौरव गोयल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही उन्हें शक्ति केंद्र पालक अर्बन मंडल की जिम्मेवारी भी मिली है। अपनी नियुक्ति पर गौरव गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और जिला प्रधान प्रवीण लाठर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसे वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश का कोई जिला और कोई वर्ग विकास से अछूता नहीं रहा है। सीएम की सोच है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक यह गर्व करे कि वह हरियाणा का निवासी है। भाजपा सरकार के शासन मेें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की करनाल जिला कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में कार्य करते हुए वह पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *