#Business

MobiKwik को RBI से मिला NBFC लाइसेंस, जल्द शुरू होगा लेंडिंग बिजनेस

ABHI ABHI BREAKING : डिजिटल पेमेंट और फिनटेक सेक्टर की प्रमुख कंपनी MobiKwik के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कंपनी को अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC लाइसेंस की मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के साथ ही MobiKwik अब अपना खुद का लेंडिंग कारोबार शुरू कर पाएगी. आइए जानते हैं डिटेल्स. RBI से मिली इस मंजूरी के बाद MobiKwik अपनी एक पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाएगा, जिसका नाम MobiKwik Financial Services Private Limited होगा. इसके जरिए कंपनी अपने लोन से जुड़े कारोबार को विस्तार देगी और ग्राहकों व व्यापारियों के लिए नए-नए क्रेडिट प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. RBI से मिला यह लाइसेंस कंपनी को एक मजबूत रेगुलेटरी ढांचा प्रदान करेगा, जिससे वह अपने वित्तीय सेवाओं के दायरे को और व्यापक बना सकेगी. साथ ही, इससे कंपनी की कमाई में सुधार होने और नए प्रोडक्ट तेजी से बाजार में लाने में मदद भी मिलेगी. इस मौके पर कंपनी की सह-संस्थापक और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उपासना ताकू ने कहा कि NBFC लाइसेंस मिलना MobiKwik के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे कंपनी को अपने क्रेडिट प्रोडक्ट्स को और मजबूत बनाने और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *