#Political

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शैडयूल जारी

नई दिल्ली, अभी अभी : चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का शेडयूल जारी कर दिया है। 9 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और 29 अप्रैल को आखिरी चरण की वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *