#Social

करनाल में सजेगा मंच : अग्रवाल समाज के युवक युवतियों को जीवन साथी चुनने का मिलेगा मौका

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। अग्रवाल समाज के युवक युवतियों को अच्छा जीवन साथी चुनने का अवसर देने के लिए करनाल एक बार फिर तैयार है। यह मंच अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में सजेगा, जिसमें उत्तर भारत से एक हजार से ज्यादा युवक युवतियां और उनके परिवार शामिल होंगे। बीते 25 सालों में छह हजार से ज्यादा रिश्ते अग्रवाल युवक युवति वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से हो चुके हैं। अग्रवाल युवा संगठन की ओर से वर्ष 2000 में सम्मेलन की शुरूआत की गई थी। संगठन के प्रधान रमेश जिंदल बताते हैं कि विवाह शादियों में फिजूल खर्ची की रोकथाम को लेकर सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। वर्ष दर वर्ष लोगों का काफी रूझान देखने को मिला। जब मंच से ही युवक युवती या उनके परिजन विस्तृत रूप से जानकारी साझा करते हैं तो एक जीवन साथी चुनने में बहुत आसानी हो जाती है। विदेशों में बैठे अग्रवाल समाज के लोगों को भी इस सम्मेलन का लाभ मिला है। रमेश जिंदल ने कहा कि इस बार अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में 15 मार्च यानि रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। रविवार सुबह तक भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसी दिन पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें युवक युवतियों के बारे में जानकारी प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की टीमों ने लगातार उत्तर भारत के अधिकतर जिलों के दिन-रात दौरे कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया है। इन टीमों में भूषण गोयल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, आशीष मंगल, धीरज जैन, सुरेंद्र जैन, सक्षम गर्ग, निशांत गुप्ता, गौतम जैन, उषा गर्ग, शिवानी, इंद्रावती व अनीता गुप्ता शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *