#Social

गौरव गोयल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के करनाल जिला युवा प्रधान

करनाल, अभी अभी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के करनाल युवा जिला प्रधान की जिम्मेवारी गौरव गोयल को सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गोयल से विचार विमर्श के बाद जिला प्रधान सुनील गोयल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अपनी नियुक्ति पर गौरव गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हेें सौंपी गई है उसे वह ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के साथ जोड़ा जाएगा। संस्था के सभी उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। करनाल में गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गौरव गोयल ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अग्रवाल समाज के इतिहास और अन्य विषयों में अनुसंधान करने के लिए अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी। प्रतिवर्ष पूरे देश में व विदेशों में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है। समाज को सामूहिक विवाहों के आयोजन तथा दिन में विवाह कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *