#Tech news

बरसात से किसानों को होगा लाभ, फसल उत्पादन अच्छा होगा : बहादुर मैहला

करनाल, अभी अभी।  मानसून की पहली बरसात करनाल के किसानों के लिए खुशियां लेकर आई है। इस बरसात से किसानों को लाभ होगा। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि बरसात से धान की फसल को बहुत फायदा मिलेगा। चारा व अन्य फसलों के अच्छे उत्पदान के लिए भी बरसात जरूरी थी। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा गर्मी पडऩे से पशु बीमार हो रहे थे। खासतौर पर दूध देने वाले पशुओं पर गर्मी का असर पड़ रहा था। पशु दूध कम दे रहे थे, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खेतों में धान रोपाई का काम चल रहा है। बरसात से इसमें और अधिक गति आएगी। इससे बिजली की खपत कम होगी और जिस धान धान की रोपाई पहले हो गई है उसकी ग्रोथ इस बारिश से बढ़ जाएगी और धान का उत्पादन भी बढ़ जाएगा। बहादुर मैहला ने कहा कि पशुपालकों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पशु बीमार हो रहे थे, उनकी स्थिति भी अब ठीक हो जाएगी। पशुओं का दूध लगातार कम हो रहा था उसमें भी सुधार होगा। बारिश के कारण जो तापमान में गिरावट आएगी उससे पशुओं को लाभ मिलेगा। बहादुर मैहला ने कहा कि गर्मी के कारण बिजली के जो बार-बार कट लगते थे वह भी बंद हो जाएंगे किसानों के ट्यूबल निरंतर चलेंगे। यह बरसात खरीफ की सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी बढ़ती गर्मी से बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी से भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। खरीफ की सभी फसले जैसे धान मक्का बाजरा जंवार सभी के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *