#Political

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव बने गुरमीत सिंह

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल के करनाल के गुरमीत सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने उन्हें प्रदेश महासचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। यह जानकारी कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रति गुरमीत सिंह के समर्पण को देखते हुए महासचिव बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने कहा कि संगठन के लिए सक्रिय और समर्पित रूप से काम करने वाले सदस्यों को पदाधिकारी बनाया जाता है। उन्होंने यकीन जताया कि गुरमीत सिंह भविष्य में इसी प्रकार से कार्य करते हुए कांग्रेस सेवादल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अपनी नियुक्ति पर गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नू, प्रदेश उपप्रधान सुनील, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुखवीर सिंह, ब्लॉक प्रधान राजपाल सिंह, इंद्री ब्लॉक प्रधान श्रवण कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, उपप्रधान प्रशोत्तम चौरा व जिला सचिव सचिन तोमर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *